पंचतत्व चिकित्सा क्या है ?

🏵 *पँचतत्व चिकित्सा क्या है?* 🏵 पँचतत्व चिकित्सा बिना औषधियों (दवाइयों) के पंच महाभूतों (वायु, अग्नि, पृथ्वी, आकाश एवं जल) के समायोजन का समन्वय है। ★ पँचतत्व चिकित्सा का क्या आधार है? पंचतत्व चिकित्सा का आधार वैदिक चिकित्सा है, जिसका वर्णन सभी वेदों में, धर्म गर्न्थो, व प्राचीन सप्त ऋषियों (गौतम, भारद्वाज, विश्वामित्र, जमदग्नि, वशिष्ठ, कश्यप एवं अत्रि) के दर्शन व उनकी रचनाओं में दिखती है। आयुर्वेद व योग से परिचित करवाने वाले ऋषियों जैसे - ऋषि पाणिनी, पतञ्जलि, चरक, वाग्भट्ट जी आदि ऋषियों ने भी "मनुष्य व प्रकृति" के संबंधों के विषय में अपनी रचनाओं में उद्गत किया है। 👉🏼 उदाहरण मात्र ये त्रिषप्ताः परियन्ति विश्वा रुपाणि बिभ्रतः वाचस्पतिर्बला तेषां तन्वो अद्य दधातु मे.... - (अथर्ववेद, प्रथम अध्याय, प्रथम सूक्त ) जो रजोगुण, तमोगुण एवं सतोगुण तीन गुण और पृथ्वी, जल, तेज (अग्नि), वायु , आकाश, तन्मात्रा एवं अहंकार सात दिव्य पदार्थ दिव्य रूप में सवर्त्र भ्रमण करते हैं, वाणी के स्वामी ब्रह्म उन तत्वों एवं पदार्थो की दिव्य शक्ति मुझे दें।। क्षिति जल पावक...